*एसईसीएल मुख्यालय से 5 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त*
*बिलासपुर-* अप्रैल 2021 में एसईसीएल मुख्यालय से अनिल कमार सिन्हा मुख्य प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), नारायण बनातवाला मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), मलय रॉय चौधरी वरीय प्रबंधक (स्व) प्रेमचन्द शुक्ला वरीय लिपिक (राजभाषा) एवं चन्द्रकान्त शेण्डे सहायक उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग सेवानिवृत्त हुए। इनमें से कुल 3 अधिकारी तथा 2 कर्मचारी हैं। विदित हो कि माह-अप्रैल 2024 में एसईसीएल से कुल 196 कर्मी सेवानिवृत्त हुए जिसमें 186 कर्मचारी तथा 10 अधिकारी शामिल हैं। उपरोक्त सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को नियमानुसार पीएफ/ग्रेच्युटी/पेंशन आदेश इत्यादि समस्त देयताओं का भुगतान किया जा रहा है। उपरोक्त कर्मियों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सीएमडी एसईसीएल ए.पी. पण्डा, मुख्य सतकता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त कार्मिक) एस. एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना, परियोजना) एस.के. पाल ने शुभकामनाए दी है।
0 टिप्पणियाँ