*1 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला नल जल योजना का लाभ**टेस्टिंग के दौरान ही जगह- जगह फूटी पाइपलाइन* *मामला हरद ग्राम पंचायत जहाँ ठेकेदार ने भ्रष्टाचार के साथ करया गुणवत्ताहीन निर्माण*

*1 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला नल जल योजना का लाभ*
*टेस्टिंग के दौरान ही जगह- जगह फूटी पाइपलाइन* 
*मामला हरद ग्राम पंचायत जहाँ ठेकेदार ने भ्रष्टाचार के साथ करया गुणवत्ताहीन निर्माण* 
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा के अंतर्गत हरद ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा 1 वर्ष पूर्व ग्रामीणों को पेयजल से निजात दिलाने के लिए नल जल योजना के तहत ग्राम पंचायत में ही ओवरटैक व पाइपलाइन का निर्माण कराया गया है। परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक ग्रामीणों को नल जल योजना के तहत एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। हरद ग्राम पंचायत में 25 सौ की आबादी लगभग 350 कनेक्शन होने हैं जो आज भी 1 वर्ष के बाद अधूरा पड़ा है।

*टेस्टिंग के दौरान जगह-जगह फूटी पाइपलाइन* - 
ग्राम पंचायत के निवासियों के द्वारा बताया गया कि ओवरटाइम और पाइपलाइन निर्माण के बाद ठेकेदार के द्वारा जब टेस्टिंग किया गया तो जगह जगह से पाइप लाइन फूट चुकी है जिसको दोबारा किसी भी प्रकार का कोई मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है पहले यहां पर ठेकेदार के मिस्त्री भी रहा करते थे करीब दो-तीन महीने से अब यहां कोई नहीं आता जाता जस की तस नल जल योजना का ओवर टैंक और पाइपलाइन पड़ा हुआ है हमको आज भी पानी की एक एक बूंद के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है।

*गुणवत्ताविहीन हुआ निर्माण* हरद ग्राम पंचायत में शासन के निर्देशानुसार लगभग 1 करोड़ 8 लाख ठेकेदार प्रकाश चंद मिश्रा के माध्यम से निर्माण कराया गया है परंतु ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ठेकेदार के द्वारा हमारे ग्राम पंचायत में गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया गया है जो नल योजना टेस्टिंग के दौरान ही फेल साबित हो गया यह हम लोगों के लिए एक जीता जागता प्रमाण है। जिसके कारण आज भी हम ग्रमीणो को भारी गर्मी मे बूंद बूंद पानी के लिये मोहताज होना पड रहा है 

*ग्रामीण का कथन*
हरद ग्राम पंचायत के निवासी नोहर सिंह ने बताया कि हमारे बस्ती के अंदर जितने भी पाइपलाइन बिछी हैं वह टेस्टिंग के दौरान ही फुट गया है इसके बाद दोबारा ठेकेदार के आदमियों के द्वारा सुधार कार्य आज भी नहीं किया जा रहा है।
पंचायत के ही निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि हमें पानी की काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमें आज तक एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ और ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता ही निर्माण कराया गया है जिसके कारण जो पाइपलाइन बिछा हुआ है वह जगह-जगह लीकेज कर रहा है तो हम लोग को कैसे पानी मिलेगा यह समझ से परे है।
हरद निवासी राम चरण ने बताया कि हमारे यहां पानी के लिए ओवर टैंक और पाइपलाइन बिछ चुका है परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमें आज तक पानी नहीं मिल पाया रोजाना हमें पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है 
 इनका कहना है
इस संबंध में जब ग्राम पंचायत हरद के सरपंच सुरेंद्र सिंह व सचिव विजय साहू से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि भैया यह बड़ा काम है हम लोगों से कोई लेना देना नहीं है ऊपर ऊपर ही बिल पास हो जाता है अभी जगह-जगह पाइप बगैरा चालू होने से पहले ही लिकेज हो गए हैं और ठेकेदार द्वारा अभी तक आधे लोगों को कनेक्शन तक नहीं दिया गया है ठेकेदार पानी चालू करके जब हमें देगा तब ग्राम पंचायत का कार्य शुरू होगा

विजय साहू सुरेंद्र सिंह

*इनका कहना है*

नल जल योजना के तहत हरद ग्राम पंचायत में ओवरटैक और पाइप लाइन की टेस्टिंग जारी है 20-25 दिनों के अंदर ग्रामीणों को पानी मिलने लगेगा

संतोष कुमार साल्वे 
अभियन्ता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला अनूपपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ