कामरेड हरिद्वार सिंह एसईसीएल के समस्त नर्सों दिये प्रशस्ति पत्र 

कोराना काल मे स्वास्थ्य कर्मचारी भगवान के दूसरा रूप - हरिद्वार सिंह
संतोष चौरसिया
जमुना बदरा। एसईसीएल एटक के महामंत्री संचालन समिति के सदस्य जेबीसीसीआई के वैकल्पिक सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह के द्वारा हस्ताक्षरित एटक यूनियन के तरफ से एसईसीएल के समस्त नर्सों को कोविड-19 जैसे महामारी का सामना कर मानवता की रक्षा करने के लिए करोना आपदाकाल  योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एसईसीएल के समस्त केंद्रीय अस्पताल क्षेत्रीय अस्पताल डिस्पेंसरी में कार्यरत नर्सों को एटक के पदाधिकारी एवं उस क्षेत्र के सीएमओ के द्वारा प्रशस्ति पत्र उत्साहजनक वातावरण में दिया गया केंद्रीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर नम्रता सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए एक झलक डॉ संजय सिन्हा जी भी इस मौके पर मौजूद थे एटक के केंद्रीय अस्पताल के सचिव कामरेड नवीन मौजूद थे समस्त नर्सेज ने दिल से प्रशस्ति पत्र को न केवल स्वीकार किया बल्कि एटक यूनियन को धन्यवाद दिया