*कोमल बनी जिला मंत्री  एवं आकाश दुआ बने मंडल अध्यक्ष*

मनेन्द्रगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े द्वारा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।
         मनेंद्रगढ़ से जिला मंत्री कोमल पटेल एवं मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ को बनाया गया |
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इसी परिपेक्ष में कोमल पटेल जिला मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ का सम्मान किया गया।
          आकाश दुआ ने अपनी नियुक्ति के बाद हुई चर्चा में बताया की संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपीं है उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। हमेशा पार्टी के दिशा निर्देश पर काम करेंगे और युवा मोर्चा के सदस्यों से मिलजुल पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
            इस दौरान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी , जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ आनंद ताम्रकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य धीरज जैन, भावना पासी, पूनम पटेल आदि मौजूद रहे।