*सीटू यूनियन ने जमुना कोतमा क्षेत्र में झंडा फहरा कर मनाया मजदूर दिवस*
*सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन*
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कुरुक्षेत्र में कार्यरत कोयला श्रमिक संघ सीटू जमुना कोतमा क्षेत्र के सभी कार्यालय में 1मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर झंडा रोहण किया गया सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए कामरेड आर 0 एस यादव कार्यवाहक अध्यक्ष शैली भवन संतोषी दफाई मे कामरेड महेश श्रीवास्तव के0 एस 0 एस 0 अध्यक्ष एस कुमार भवन में तथा कामरेड अनिल शर्मा अध्यक्ष जमुना कोतमा मजदूर चौक कोतमा कालरी जमुना कालोनी सुदेवन भवन में कामरेड पी के खंडई क्षेत्रीय सचिव इंद्रपती सिंह के द्वारा क्षेत्र के सभी साथियों वा व्यापक श्रमिक वर्ग को इस अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस वर्ष आम आवाम पुनः कोरोना के कठिन महामारी के दौर में है परिस्थिति अत्यंत गंभीर और चुनौतीपूर्ण है। मजदूर दिवस पूंजी के विरूद्ध श्रम की राजनैतिक कार्यवाही है। आज रोटी रोजगार स्वास्थ्य आवास शिक्षा महगाई भुखमरी छिनते रोजगार सिकुड़ते उद्योग श्रम कानूनों में संशोधन काले कृषि कानून बर्बाद किये जा रहे सार्वजनिक क्षेत्रों सहित आम मेहनत कश से जुड़े हर प्रश्न के अंतराष्ट्रीय वा देशी पूंजी पतियों के अनुकूल बनाये जाने के मारक प्रभाव बहुमत आबादी को झेलने पड़ता है।
वर्तमान परिवेश मे समूचा देश माफियाओं भष्टाचारियों एवं धनकुबेरों की गिरफ्त मे है राजनैतिक संरक्षण प्राप्त निठल्ले के दुमछले बने हुक्मरान अपनी जेब भरने मे मशगूल है 8 घंटे खदानों के अंदर और बाहर पसीना बहाने वा ठेका मजदूर जिसे सरकारी खजाने से 913 रूपया प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है लेकिन उसके हिस्से मे मात्र 300 हीआते शेष राशि हुक्मरानों और
ठेकेदारों के बीच बट रही है इतना ही नहीं लगभग 10 वर्ष से सी एम पी एफ के नाम पर मजदूर के पेमेंट से पैसा काट लिया जाता है लेकिन मजदूर को नहीं बताया जाता है कि उसका पैसा कहां जमा है और कितना है ऐसा नहीं कि यह खेल कोयला प्रबंधन से छुपा है उन्हें तो अपने कमीशन से मतलब है इकाई लेकर कम्पनी तक सभी ने अपने कमीशन प्रतिशत तय कर रखा है
सीटू इकाई से लेकर कम्पनी तक की सभी फोरम में ठेका मजदूरों को इस लूट से निजात दिलाने के लिए विकल्प प्रस्तुत करता आया है। लेकिन बिकाऊ कोयला प्रबंधन सीटू के विकल्प से सहमति तो व्यक्त करता लेकिन अमल में नहीं लागू नहीं करता है सीटू ने संकल्प लिया है कि किसान मजदूरों की एकता बनाकर नतीजा परख आंदोलन करेगा मजदूर दिवस अमर रहे उक्त आशय की जानकारीइंद्रपती सिंह क्षेत्रीय सचिव
सीटू जमुना कोतमा क्षेत्र प्रदान की
0 टिप्पणियाँ