लहसुई को एसडीएम ने किया कंटेनमेंट जोन घोषित
नहीं हो रहा उसका पालन आवागमन अनवरत जारी
नहीं है प्रशासन का कोई आदमी वहां मौजूद
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले में बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए जहां तक शक्ति से लाक डाउन का पालन प्रशासन कराने में लगा हुआ है वहीं पर दिनांक 30 अप्रैल 2021 को कोतमा के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लहसुई वार्ड क्रमांक 14 और 15 मे जहां पर अधिक कोरोना संक्रमण पाया गया है और कई लोग मौत के मुंह में भी समा चुके हैं इसे गंभीरता से लेते हुए कोतमा एसडीएम द्वारा उक्त लहसुई एरिया को पूरी तरह कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुए जहां पर एक और वार्ड में बैरी गेट लगाया गया और केवई पुल को बंद करके आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया लेकिन जब आज हमारे प्रतिनिधि ने उक्त क्षेत्र का दौरा किया तो लहसुई के कंटेनमेंट जोन में जो वेरीगेट लगाया गया था वह पूरी तरह खुला हुआ है और अनवरत लोगों का वहां से आना जाना लगा है इसी तरह केवई पुल में जो वेरीगेट लगा कर रास्ता बंद किया गया था वह तो लगा है लेकिन उसके नीचे से मिट्टी को हटाकर पुराने पुल द्वारा रास्ता बना लिया गया वहां भी लोगों का अनवरत आना-जाना जारी है और इन दोनों जगहों पर कोई भी पुलिस मौजूद नजर नहीं आया जिसके कारण लोग उक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए कोतमा एसडीएम से निवेदन है कि उक्त दोनों स्थलों पर एक एक शासकीय कर्मचारी पुलिस या नगरपालिका का नियुक्त किया जाए तब उक्त कंटेनमेंट जोन सक्सेस हो पाएगा अन्यथा इसी तरह लोगों का आना-जाना बना रहेगा और संक्रमण तोड़ पाना कठिन होगा
0 टिप्पणियाँ