ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे हो रहा बारिश मे घटिया सड़क निर्माण
ज़मुना कोतमा क्षेत्र के सिविल विभाग के अधिकारी पूरी तरह से निरंकुश होकर भ्रष्टाचार मे लिप्त है उसी का नतीजा है कि श्रम संघ के मांगों को स्वीकार कर समझौता और अश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही न किया जाना दार्शाता है कि मजदूरों की समस्या प्रबंधन की दृष्टि मे गौंड है पूरे क्षेत्र के कंपनी आवास मे पहली बारिश से ही रिसाव हो रहा हैँ ठेकेदार को पिछले वर्ष से वर्क ऑर्डर जारी हैँ और इस वर्ष पुन: उसका विस्तार किया गया यदि स्टाफ़ अधिकारी पाक- साफ हैँ तब गर्मी के मौसम मे उक्त ठेकेदार से आवासों के छत मे मरम्मत य़ा बियुटिमन का कार्य क्यो नही करवाया गया जब उक्त ठेकेदार ने काम नही किया तो ब्लैक लिस्ट क्यो नही किया गया क्या ठेकेदार के बचाव मे य़ा ठेकेदार से डर कर स्टाफ़ अधिकारी अब बारिश का बहाना कर रहे हैं यदि बारिश मे बिट्यूमन का काम नही होता है तब नियम विरुद्ध गोविन्दा कॉलोनी मे सड़क का निर्माण य़ा मरम्मत वारिष मे क्यो हो रहा है नियमानुसार हर टेंडर और वर्क ऑर्ड र को सभी खानों के नोटिस बोर्ड मे चस्पा किया जाना चाहिये और सभी संघ के जे.सी.सी और कल्याण समिति के सदस्यों को भी एक प्रति उपलब्ध करवाकर पंजीयक मे प्राप्त होने का हस्ताक्षर लेना चाहिये किंतु स्टाफ़ अधिकारी अपने कारनामों को गोपनीय रख छिपाने के लिये संघ द्वारा बार -बार वर्क ऑर्डर की प्रति मांगने पर भी उनके द्वारा उपलब्ध नही कारवाया जाता है गोविन्दा मे बन रही सड़क के बारे मे संघ एवं उनके कल्याण समिति के सदस्यों को पता ही नही की मरम्मत हो रहा या नई सड़क बन रही है वारिश मे डामर का सड़क निर्माण 15 जून से कंपनी मुख्यालाय द्वारा जारी आदेश से बंद रहता है तब किस अधिकारी के आदेश द्वारा ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है स्टाफ़ अधिकारी द्वारा इसमे भी चुप्पी साधा गया है वारिश मे बन रही सड़क गुणवत्ता विहीन ही होगी किंतु इसमे ठेकेदार और स्टाफ़ अधिकारी दोनो का हित है इसलिये सड़क का कार्य शीघ्र हो रहा है इस बिषय मे कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी वर्क ऑर्डर की प्रति मुझे भी नही दिया जा रहा है वर्कऑर्डर की कॉपी मिलते ही मै स्वयं अपने कल्याण समिति के सदस्यों के साथ जाकर निरीक्षण करूँगा और स्टाफ़ अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधन के समक्ष पंचनामा करवाकर सैंपल लूँगा, यदि तय मानक स्तर से कम का कार्य किया जा रहा है तब उक्त कार्य एवं स्टाफ़ अधिकारी सिविल के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच हेतु सक्षम संस्थान और अधिकारियों से शिकायत करूँगा मैं श्रमिक की सुविधा के लिये जारी धनराशि का दुरूपयोग नही होने दूँगा
0 टिप्पणियाँ