*लेबर कोड एवं कृषि कानून के विरोध में एसईसीएल बिलासपुर में कामरेड हरिद्वार सिंह की अगुआई में मनाया गया काला दिवस*
=====================
देश के 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन (बीएमएस को छोड़कर) ने केन्द्र सरकार की मज़दूर विरोधी, उद्योग विरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 मई 2021 को पूरे देश में काला फीता लगाकर नारेबाजी करते हुए काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था। लेबर कोड एवं कृषि कानून के विरोध में एसईसीएल के महासचिव कामरेड हरिद्वार सिंह के निर्देश पर समूचे एसईसीएल में एटक यूनियन के द्वारा काला फीता लगाकर काला दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में एसईसीएल बिलासपुर में कामरेड हरिद्वार सिंह की अगुआई एवं उनकी उपस्थिति में एटक यूनियन के द्वारा काला फीता लगाकर काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एटक ब्रांच-एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के अध्यक्ष कामरेड गजराज सिंह, सचिव कामरेड भगवान साहू, कामरेड विजय मुदलियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ