*एसईसीएल के सहयोग से कोविड केयर सेन्टर बनेगा हजार बेड युक्त*
*बिलासपुर* - कोरबा जिला अंतर्गत संचालित हो रहे सीपेट स्याहीमोदी कोविड केयर सेन्टर की सुविधाओं का अब व्यापक विस्तार किया जा रहा है तथा इस हेतु भारत सरकार के उपक्रम एसईसीएल ने वित्तीय सहयोग की स्वीकृति दी है। कम्पनी ने इस हेतु सीएसआर मद से 5 करोड़ रूपये प्रदाय करने का निश्चय किया है जिसमें 80 प्रतिशत की राशि वक आर्डर जारी करने की पुष्टि होने उपरांत बतोर एडवान्स जारी की जाएगी। उक्त कार्य जिला प्रशासन कोरबा के जरिए सम्पन्न कराया जाएगा। एसईंसीएल मुख्यालय द्वारा इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त सुविधा विस्तार में कोविड केयर सेन्टर में 20 वेन्टीलेटर, 100 नान एन्वेसिव वेन्टीलेटर तथा 100 आईसीयू बेड का कार्य शामिल है जिसे स्वीकृति आदेश के अनुमोदित कार्य में शामिल किया गया है। एसईसीएल प्रबंधन ने दीपका क्षेत्र के सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत उक्त प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। हाल ही में ही कोरबा जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच एसईसीएल का यह प्रयास बेहद मददगार सिद्ध होने की आशा है। विदित हो कि एसईसीएल कोलइण्डिया की सर्वाधिक कोयला उत्पादक कम्पनी है तथा कोविड संक्रमण के दौरान इस आपदा से बचाव एवं रोकथाम के लिए अपने सामाजिक दायित्व के तहत
कम्पनी निरंतर पहल कर रही है।
0 टिप्पणियाँ