*आपदा प्रबंधन समिति के नाम पर होती है भाजपा कार्यसमिति की बैठक =गुड्डू मिश्रा*
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले में कोरोना नियंत्रण हेतु गठित की गई समिति के ऊपर सवाल उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा जमुना के अध्यक्ष रूपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा ने कहां की समिति को जिला आपदा प्रबंधन समिति के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक होती है समिति में शामिल 99 प्रतिशत सदस्य भाजपा से ताल्लुक रखते हैं और ज्यादातर सदस्य भाजपा के पदाधिकारी हैं और बाकी उनके कार्य करता है रुपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है श्री मिश्रा ने कहा कि एक तरफ जनता करो ना जैसी महामारी से जूझ रही है वहीं भाजपा के नेताओं द्वारा आपदा प्रबंधन के नाम पर सत्ता के बल पर पार्टी के लोगों को आगे कर कागजों में अमलीजामा पहनाया जा रहा है गुड्डू मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी कौन सी बैठक थी जिसे भालुमाडा़ के वीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया और भाजपा की बैठक में पूरे जिला प्रशासन को अपने दरवाजे में आने का फरमान दिया गया सत्ता के दबाव में सारे प्रशासनिक अधिकारी को बैठक में बुलाया गया है और समिति के पर सारे भाजपा के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया करोना की रोकथाम के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है जिसमें लगभग लोग भाजपा के सदस्य हैं सत्ताधारी दल यानी बीजेपी के हैं तो फिर यह समिति आपदा प्रबंधन की नहीं बल्कि भाजपा की समिति हो जाती है इसके साथ ही  गुड्डू मिश्रा ने अनूपपुर के प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है आगे कहा है कि भाजपा के नेताओं ने कार्यालय में बैठकर समिति के सदस्यों का लिस्ट तैयार कराई है दूसरी तरफ कोविड-19 क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं अगर चुने हुए जनप्रतिनिधि को आपदा प्रबंधन समिति में रखा जाता तो काफी हद तक वाजिब रहता लेकिन जैसे पिछले वर्ष समिति में समाजसेवी जनप्रतिनिधि व्यापारियों मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया था अब वह भी खत्म होकर भाजपा द्वारा अपने खास लोगों को ही तवज्जो दिया जा रहा है जो अभी संपन्न हुए भालूमाडा़ वीआईपी गेस्ट हाउस में स्पष्ट देखने को मिला है श्री मिश्रा ने स्थानीय नगर प्रशासन के अधिकारियों पर भी पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है