नायब तहसीलदार के साथ गाली गलौच और पथराव के 7 आरोपी गिरफ्तार।कोरिया जिले के जनकपुर का मामला।

नायब तहसीलदार के साथ गाली गलौच और पथराव के 7 आरोपी गिरफ्तार।
कोरिया जिले के जनकपुर का मामला।

कोरिया। जिले के जनकपुर थाना अंतर्गत लॉकडाउन में बिना अनुमति आवागमन और बेवजह घूमने वालो पर कार्यवाही करके वापस जनकपुर लौट रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव और गाली गलौच करने वाले 7 लोगों को जनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
                आपको बता दें की
 प्रार्थी अशोक कुमार सिंह नायब तहसीलदार भरतपुर जिला कोरिया द्वारा थाना आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर अपराध पंजीबद्ध कराया गया था कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरिया के द्वारा जारी आदेश में संपूर्ण कोरिया जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध अधिरोपित किया गया है । 
            आदेश के परिपालन में जांच हेतु थाना जनकपुर से एक पुलिस बल सुनील तिर्की एवं अपने ड्रायवर के साथ निजी वाहन कमांक CG 15 DG 4575 से ग्राम घटई के लिए रवाना हुआ एवं चांटी बैरियर से एक और पुलिस बल साथ में लेकर गया था । वापस आते समय लगभग 10/15 बजे रात में ग्राम कंजिया से चांटी बैरियर के मध्य बीच रास्ते पर बड़ा बड़ा पत्थर से रास्ता ब्लाक करने पर वहां रूककर जैसे ही वाहन से बाहर आए अज्ञात 15-20 लोगों के द्वारा गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डा से हमला कर दिये जिससे मुझे बाए हाथ के कोहनी एवं कलाई के पास , पंजे में , जांघ में , पेट में एवं शरीर में अन्य हिस्से में चोट आयी है सूजन एवं दर्द हो रहा है । मेरे साथ में गए ड्रायवर एवं दोनों पुलिस बल को भी चोट आई है।
            प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व  अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़  कर्ण कुमार ऊके के मार्ग दर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी गण
      ( 1 ) सुरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू पिता  ज्वाला प्रसाद सिंह जाति गोंड़ उम्र 25 वर्ष सा 0 कंजिया थाना जनकपुर ( 2 ) रामनारायण पिता पेगलू जाति गोंड उम्र 21 वर्ष सा 0 कंजिया थाना जनकपुर 
( 3 ) रामप्रताप सिंह उर्फ पिन्टू पिता रामचंद सिंह जाति गोंड़ उम्र 21 वर्ष सा 0 कंजिया थाना जनकपुर 
( 4 ) बृजभान सिंह उर्फ लाला पिता श्री महावीर सिंह जाति गोंड़ उम्र 23 वर्ष सा 0 कंजिया थाना जनकपुर ( 5 ) अजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पिता श्री सुरेश सिंह जाति गोंड़ उम्र 22 वर्ष कंजिया थाना जनकपुर जिला कोरिया छ 0 ग 0
 ( 6 ) दिनेश सिंह उर्फ लल्लु पिता श्री उमेश सिंह जाति गोंड़ उम्र 25 वर्ष सा 0 कंजिया थाना जनकपुर
 ( 7 ) रामभजन उर्फ नन्दु सिंह पिता शिवचरण सिंह जाति गोंड़ उम्र 21 वर्ष सा 0 कंजिया थाना जनकपुर जिला कोरिया को दिनांक 23/05/2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
             सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार खलखो , सउनि अजय बघेल , सउनि चित्रबहोर यादव , प्र.आर. महेश साहू , प्र.आर.बालकृष्ण राजवाड़े , आर. विनोद टोप्पो, ओमप्रकाश राजवाड़े ,नीरज पढ़ियार , मुनेश्वर राजवाड़े ,रघुनन्दन सिंह , सुनील तिर्की, विजय राजवाड़े , गुलाल, जयकुमार निकुंज,मनोज चौधरी , अर्जुन टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ